फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बुजुर्ग का माला जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

Tue, 06 Nov 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन से लापता चल रहे 60 वर्षीय परमजीत सिंह का शव माला रेंज के जंगल में गढ़ा सेक्सन के 132 सी कंपार्टमेंट में क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव में कीड़े पड़ चुके थे, वहीं कुछ मांस भी निकला दिखाई दिया। इस पर परिवारीजनों ने बाघ के हमले की आशंका जताई, जबकि वनकर्मियों ने इसको नकार दिया। काफी देर चली जद्दोजहद के बाद परिवार वालों के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर शव का पंचनामा भरकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के पौरखास गांव निवासी परमजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह 29 अक्तूबर को दोपहर एक बजे घर से बिना बताए चले गए थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। पिता कुलवंत सिंह ने तीन नवंबर को गजरौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी । नौ दिन बाद मंगलवार सुबह लापता बुजुर्ग का शव मकान से 300 मीटर की दूरी पर क्षतविक्षत हालत में टाइगर रिजर्व की माला रेंज के गढ़ा सेक्शन के 132 सी कंपार्टमेंट में पड़ा मिला। इस मार्ग से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने शव पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में गजरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला जंगल की सीमा से जुड़ा होने पर डिप्टी रेंजर महेश चंद्र, बीट प्रभारी सत्यवीर भी टीम के साथ पहुंच गए। घटनास्थल माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने पर शाहगढ़ चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह भी आ गए। जिसके बाद शव की शिनाख्त कर परिवारीजनों को बुलाया गया। शव की हालत देख परिवारीजनों ने परमजीत के ऊपर बाघ का हमला और शिकार होने की आशंका जताई। यह भी बताया कि वह मानसिक मंदित थे, जबकि वनकर्मियों ने बाघ के हमले की बात को सिरे से नकार दिया। परिवार वालों ने शव की क्षतविक्षत हालत का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने अफसरों के संज्ञान में मामला डालकर शव का पंचनामा भरकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा अविवाहित था। उसके दो छोटे भाई छत्रपाल व कृपाल हैं।

शव मिलने पर टीम के साथ मौके पर गए थे। जांच पड़ताल करने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि परमजीत बाघ का निवाला नहीं बने हैं। शव काफी पुराना है, अगर बाघ हमला करता तो कई हिस्से गायब हो गए होते।
विज्ञापन

महेश चंद्र, डिप्टी रेंजर माला रेंज

परिवारीजनों के इनकार करने पर शव को पंचनामा भरकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक मानसिक मंदित बताया गया है और परिवार वाले कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। फिलहाल मामला वन्यजीव के हमले से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

दुर्गा सिंह, थानाध्यक्ष माधोटांडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें