29 पीबीटीपी 11, 12
मैलानी और शाहजहांपुर ट्रैक पर शुरू हुआ आमान परिवर्तन का काम
30 मई को मीटरगेज की ट्रेनें हुई थी बंद, अब ब्राडगेज लाइन पड़ेगी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद ब्राडगेज में आमान परिवर्तन का कार्य मैलानी व शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर तेजी से शुरू हो गया। शुक्रवार को जंक्शन पर बिछी मीटरगेज की पटरियों को हटाया गया। हालांकि अभी तक ब्राडगेज की पटरी नहीं पहुुंची है।
भोजीपुरा-टनकपुर के बाद अब मैलानी व शाहजहांपुर ट्रैक को ब्राडगेज में बदलने का काम शुरू हो गया है। 30 मई से मैलानी व शाहजहांपुर रूट पर चलने वाली मीटरगेज ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था, लेकिन काफी दिनों तक कन्वर्जन का काम शुरू न होने से लोग मायूस दिखाई दे रहे थे। लोगों का कहना था कि बरसात शुरू होने वाली है और रेल महकमे ने काम शुरू नहीं किया। ऐसे में काम कब से शुरू होगा, यह एक पहेली बनी हुई थी। इधर शुक्रवार को जंक्शन के पास मीटरगेज की पटरियां हटाने का काम देख लोगों ने राहत महसूस की है। काम कितने प्रतिशत हो चुका है। इस संबंध में स्थानीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।