फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था परिवर्तन को आप निकालेगी जन अधिकार यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवस्था परिवर्तन को ‘आप’ निकालेगी जनाधिकार यात्रा
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भरा जोश
2109 के चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी आप
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन को लेकर 15 सितंबर से बरेली से अमरोहा तक जन अधिकार पदयात्रा निकालेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की असलियत घर-घर तक पहुंचाने, किसानों की समस्याओं, 2011 टैट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों आदि को लेकर पदयात्रा निकाली जा रही है। यह जानकारी आप के प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल मिश्रा ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

शहर के एक बैंकटहाल में हुई प्रेसवार्ता के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि 15 से 25 सितंबर के बीच निकलने वाली जन अधिकार यात्रा यूपी प्रभारी और सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जाएगी। पदयात्रा के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की असलियत को उजागर किया जाएगा। इसके साथ ही 2011 टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों, शिक्षामित्रों का उत्पीड़न, किसानों की समस्याओं, मॉब लीचिंग जैसे मुद्दों को उठाते हुए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कहा कि पार्टी द्वारा 2019 के लोकसभा चुनाव में उतरने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। पार्टी पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी जबर सिंह, नरेश चंद्र गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ जुल्फिकार, जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अफरोज जिलानी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 सितंबर से होने से वाली जन अधिकार यात्रा की सफलता को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें