फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में करंट लगने से महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर क्षेत्र में करंट लगने से महिला की और ग्राम सांकरौद में किसान की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुंडाला में सोमवार को दोपहर के समय करीब बारह बजे विवाहिता सुमन पत्नी सतबीर गर्मी के चलते विद्युत बोर्ड में पंखे का तार लगा रही थी। तभी अचानक तार महिला सुमन के हाथ में टच होने से करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ी। महिला की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी पास वर्षीय किसान नरेश पुत्र चंदर रविवार की रात्रि में अपने खेत में नलकूप से पानी चला रहा था। इसी दौरान नलकूप के पाइप में करंट उतरने से किसान की मौत हो गई। सोमवार की सुबह जब परिजन किसान का खाना लेकर पहुंचे तो वह जमीन पर मृत पड़ा मिला। उस समय भी नलकूप के पाइप में करंट था। गमगीन माहौल में परिजनों ने किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें