पूरनपुर(पीलीभीत)। भाकियू नेता स्वराज सिंह के नेतृत्व में विद्युत सब स्टेशन पहुंचे किसानों ने खराब बिजली सप्लाई के विरोध में हंगामा कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में एक दिन कुछ गांव को और दूसरे दिन दूसरे कुछ गांव को बिजली सप्लाई दी जा रही है। इससे वे लोग धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। खराब बिजली सप्लाई को लेकर फसलें बोने में वे लोग अन्य क्षेत्र के किसानों से पीछे हो रहे हैं। ऐसे में फसलों के उत्पादन में फर्क पड़ेगा। इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने बिजली सप्लाई नियमिति और सही कराने की मांग की। साथ ही खराब बिजली सप्लाई में सुधार न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। जेई सुधीर शर्मा ने प्रदर्शनकारी किसानों को शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में मनदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरनेक सिंह, कमलजीत सिंह, बलराज ङ्क्षसह, अंग्रेज सिंह, जसपाल सिहं, जोगा सिंह, गरमुख सिंह, नरेंद्र सिंह आदि किसान थे।
दो माह का समय मांगा
पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर में जनरेटरों के अचानक बंद होने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में कहा गया बिजली सप्लाई की व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है। ऐसे में जनरेटरों को बंद कराना ठीक नहीं। बैठक में दो माह जनरेट संचालन को छूट दिलवाने की मांग की गई। बैठक में हाजी लाडले, दुष्यंत शुक्ला, हरगोविंद बाजपेई आदि थे।
---
विद्युत उपकेंद्र पर मेगा कैंप आज
पूरनपुर। खंड कार्यालय परिसर में कल 29 जून को मेगा कैंप लगेगा। जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि कैंप में नए बिजली कनेक्शन किए जाएंगे। लोड बढ़वाया जाएगा और गल्ती वाले बिजली बिलों को सही कराया जाएगा। घरेलू और व्यवसायिक बिल ठीक होंगे।
--