फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिविर में 176 मरीजों ने परीक्षण कराकर लिया परामर्श

Sun, 14 Sep 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मुरारी लाल माहेश्वरी फाउंडेशन और बरेली कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कैंसर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। शिविर 176 मरीजों ने परीक्षण कराकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में 22 मरीज कैंसर के पहुंचे। नेत्र रोगियों की जांच कर 28 लोगों को मुफ्त में चश्में बांटे गए।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने फीता काटकर किया। शिविर मेंं सुबह 10 बजे ही पंजीकरण कराने वाले मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। शिविर 32 नेत्र रोगी पहुंचे। वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके चितलांगिया, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन अग्रवाल, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुच्छल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. दिशा नरेश, जनरल फिजिशियन डॉ. सैय्यद तौसीफ अली ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया।
शहीद भगत सिंह आंख अस्पताल बरेली की टीम मौजूद रही। रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव राजेश रस्तोगी, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता, राजेश खन्ना, बृजेश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, अशोक खंडेलवाल, डॉ. प्रशांत गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, डॉ. तेजबहादुर सिंह तेजू, दीपक वंसल, मधुरिमा गुप्ता, मीनाक्षी खन्ना, रिंकी गुप्ता, अनूप गुप्ता का सहयोग रहा। अंत में क्लब की ओर से चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बरेली कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट के राजन भारद्वाज ने बताया कि कैंसर रोगी सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें