फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षार्थियों को अब हर पृष्ठ पर अंकित करना होगा रोल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई हैं। डीआईओएस ने कक्ष निरीक्षकों की डिमांड संबंधी पत्र बीएसए को भेजा है। वहीं परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी मांगा गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा सात फरवरी से होना तय हैं। सरकार नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए काफी मशक्कत कर रही है। शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर हर कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकार्डर लगाए जा चुके हैं। विभाग के मुताबिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को लेकर डीआईओएस संत प्रकाश ने बीएसए को पत्र भेजकर बेसिक शिक्षकों की डिमांड की है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी को पत्र भेजा गया है। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को जिला प्रशासन की ओर से हर साल सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाती है, फिलहाल इस मामले में अभी रफ्तार धीमी चल रही है। विभाग के मुताबिक जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट आदि को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसको लेकर पत्र भी जारी कर दिया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी गाइड लाइन के मुताबिक परीक्षार्थियों को कोडयुक्त उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नंबर अंकित करना होगा। ऐसा होने से उत्तर पुस्तिका और पृष्ठ बदलने की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें