फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गन्ना किसानों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम से हस्तक्षेप करके शुगर मिल से किसानों को सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के किसान खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर एसीएम आशीष कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि बागपत शुगर मिल उनके पास गन्ने की सामान्य प्रजाति की पर्चियां नहीं भिजवा रहा हैं। इसके चलते उनका खेतों में छिला पड़ा गन्ना सूख रहा है। और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। इससे वह खासे परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम से मिल प्रशासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखकर गन्ने की पर्चियां भिजवाने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान राकेश, सतबीर, जगदीश, शिवकुमार, लोकेंद्र, विकास, दिनेश, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें