नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पास हुए प्रस्ताव
न्यूरिया। नगर पंचायत के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक माजदा बेगम की अध्यक्षता में हुई। इसमें कस्बे के मुख्य मार्गों का सुंदरीकरण करने एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कूड़ेदान रखवाने सहित कई प्रस्ताव पास हुए।
नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक की शुरूआत सदस्यों के परिचय से हुई। संचालन कर रहे लिपिक दयासागर ने सभी को पहली बैठक एवं नए साल की बधाई देते हुए एजेंडे को पढ़कर सुनाया। इसके बाद सदस्यों ने प्रस्ताव रखे। बैठक में 11 प्रस्ताव पास किए गए। इसमें मुख्य मार्ग पर टाइगर रिजर्व संबंधी बोर्ड लगवाने, सफाई व्यवस्था के लिए कूड़ेदान लगवाने, पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ वाटर टैंक का किराया 300 से घटाकर 150 करने, बिजली घर के निकट दुकानों का निर्माण कराने, कार्यालय की रंगाई-पुताई कराने, टूटी सड़कों को ठीक कराने के प्रस्ताव प्रमुख हैं। इसके अलावा ठेके पर तैनात 27 सफाई कर्मियों को एक माह के लिए हटाने तथा मोहल्ला तिगड़ी के मार्ग को चौड़ी कराने का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में अब्दुल फय्यूम, अब्दुल सत्तार, रिजवान खान, फरहा नाज, शकील, नूर अहमद, नसीम अख्तर, शफीक अहमद, इमराना बेगम, पार्वती देवी, शमीम बेगम, शरफुद्दीन, रईस अहमद, शौकत अली आदि थे।