फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के विरोध में किया ग्रामीणों ने प्रदर्शन

विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
- गांव जल्लापुर में बिजली विभाग ने नहीं कराया विद्युतीकरण
विज्ञापन


चुर्रासकतपुर। गांव जल्लापुर में बिजली विभाग द्वारा विद्युतीकरण न कराए के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव जल्लापुर के ग्रामीण शुक्रवार शाम को पांच बजे प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव में वर्ष 2009 में विद्युतीकरण कराया गया था। वर्ष 2010 में आए तूफान में विद्युतीकरण ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद से गांव में बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने अब तक उनके गांव में बिजली सही नहीं कराई है, जिससे ग्रामीणों को इस योजना से लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरोध में जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। पौन घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन तब खत्म किया, जब भाजपा नेता डॉ. रामसेवक शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का अतिशीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में बादशाह, जसवंत गंगवार, सर्वेश कुमार, अनवार, मंसूरी, रमेश चंद्र, वीरेंद्र कुमार, बाबूराम, रामगोपाल गुप्ता, आदर्श कुमार, ओमप्रकाश, लाखनराम और श्रीपाल समेत कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें