फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे नाले के पानी को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर से होकर गुजर रहा बसई नाले का गंदा पानी लुत्फुल्लापुर नवादा गांव में जा रहा है, इससे गांव में बीमारियां पांव पसार रही हैं। गंदे पानी पर रोक लगाने के लिए गांव के ग्रामीण भारी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर ग्राम नौरसपुर स्थित बागपत जनपद की सीमा पर पहुंचे। सूचना मिलने बाद मौके पर पहुंचे लोनी के प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को एक सप्ताह में समस्या का निदान कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को गंदे नाले में पानी रोकने के लिए मिट्टी डालने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने एक सप्ताह में समस्या का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर स्थित फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी खेकड़ा से होकर गुजर रहे बसई नाले में गिरता है और नाले का गंदा पानी ट्रॅानिका सिटी क्षेत्र के ग्राम लुत्फुल्लापुर नवादा में जा रहा है। इसके चलते ग्राम नवादा, खानपुर, मीरपुर आदि गांवों में ग्रामीण जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीणों को गंदगी के कारण दमा, चर्म रोग, कैंसर, टीबी जैसी अनेक जानलेवा बीमारियां हो रही हैं। ग्रामीण अनेक बार गाजियाबाद प्रशासन से खेकड़ा से आ रहे गंदे नाले के पानी पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
रविवार को भारी संख्या में ग्रामीण बागपत सीमा पर ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर खेकड़ा से आ रहे गंदे नाले को पाटने जा पहुंचे। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी लोनी सतेंद्र कुमार भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और ग्राम नौरसपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उपजिलाधिकारी लोनी सतेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को एक सप्ताह में समस्या के निदान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने समस्या का निदान न होने पर सड़कों पर उतरकर आर पार की जंग का एलान किया। इस दौरान नीरज, महेंद्र त्यागी, अमित त्यागी, अंशुु त्यागी, सुनील, पराग, जितेंद्र, विरेंद्र, प्रमोद, सुरेंद्र, दिनेश, चंद्रवीर, राकेश, विक्की, नितिन, सूरज, विकास, महावीर, नरेंद्र, रघुवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें