फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे नाले का पानी मकानों में घुसा, आईं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदे नाले का पानी मकानों में घुसा, आईं दरारें
विज्ञापन


खेकड़ा। आबादी के बीच से होकर गुजर रहे गंदे नाले की सफाई न होने से और उसकी पटरी टूटने से इसका पानी कई घरों में घुस गया है। इससे मकानों मे दरारें आ गई हैं। क्षेत्र के लोगों ने नाले की सफाई की मांग की ताकि उनके घर सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

मोहल्ला मुंडाला में शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि गंदे नाले की जर्जर हाल पटरी किसान जोगेंद्र और सुधीर धामा के खेतों में टूट गई। इससे किसानो के खेतों में जलभराव से फसलें प्रभावित हो गईं। इसके साथ ही पास के मकानों में पानी जाने से दरारें आ गईं। लोगों ने कहा कि पटरी टूटे 15 दिन बीत चुका है। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने नाले की सफाई और पटरी दुरुस्त कराने की मांग की। बताया गया कि लोकेंद्र, उदयवीर, देवेंद्र सिंह, मास्टर ओमबीर सिंह आदि के मकानों में दरारें आई हैं। इस हालत में क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। प्रदर्शन करने वालों में शौकत, प्रविंद्र, जोगेंद्र सिंह, शकुंतला, उर्मिला, शीतलो, लोकिन्द्र, देवेंद्र, ओमबीर, प्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें