फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
‌हादसे में माैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। असम हाईवे पर एक बारात घर के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार किसान गांव फत्तेपुर निवासी 42 वर्षीय अंचल दीक्षित की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गांव गदिहर निवासी 20 वर्षीय रिंकेश घायल हो गया। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके पर डीसीएम को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अंचल दीक्षित के भाई नवीन कुमार की ओर से डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अंचल का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे असम हाईवे पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में एक बारात घर के पास की है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर निवासी अंचल दीक्षित गांव गदिहर निवासी रिंकेश के साथ बाइक से गांव से पूरनपुर नगर जा रहे थे। असम हाईवे पर पूरनपुर की ओर से अनियंत्रित गति से आ रही डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंचल दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साथी घायल हो गया। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने अंचल के छोटे भाई नवीन की ओर से डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई डीसीएम को कब्जे में लेकर अंचल के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। अंचल दो भाइयों में बड़े थे। उनके एक पुत्र और एक पुत्री है। अंचल की मौत पर उनके परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें