फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने 23 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पीलीभीत। शिकायतों का निस्तारण न करने पर डीएम ने सीडीओ एसडीएम सहित 23 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता परक निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है।
सोमवार को डीएम शीतल वर्मा ने नवंबर माह की शिकायतों की समीक्षा की जिसमें 23 अधिकारियों की शिकायतें लंबित पाई गई। इसमें बीएसए की 13, सीडीओ की 36, जिला कृषि अधिकारी छह, डीपीआरओ व अधिशासी अभियंता विद्युत की चार-चार, डीआईओएस व पीडी की चार चार पीओ डूडा 03, एसडीएम बीसलपुर 13, लेखा अधिकारी 07, अधिशासी अभियंता सिंचाई 02, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व प्रभारी अधिकारी पंचस्थानी, बीईओ अमरिया, बीडीओ अमरिया व बिलसंडा की दो-दो, डीसी मनरेगा, बीईओ नगर, एसएचओ हजारा, एसएचओ बरखेड़ा, मंडी सचिव पूरनपुर की एक-एक शिकायत लंबित पाई गई। इस पर डीएम ने सभी 23 अधिकारियों का एक एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें