अमरिया। कस्बे से होकर गुजर रहे बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे मुख्य बाजार में तहसील के सामने तालाब बन गया है। हाईवे के गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है। इन गड्ढों में आए दिन वाहन फंस रहे हैं। इससे हाईवे पर अक्सर जाम लग जाता है।
हाईवे पर हुए दलदल से दुकानदार परेशान हैं। दुपहिया वाहन चालक तो दलदल में गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे व्यापारियों में रोष है। व्यापारी चार दिन पहले हाईवे की मरम्मत की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।