बीसलपुर। एसडीएम ने शनिवार को अपनी मौजूदगी में नगर के कई इलाकों से अतिक्रमण हटवाया, इससे खलबली मची रही। अतिक्रमणकारियों और पालिका कर्मियों में कई बार नोकझोंक भी हुई।
एसडीएम सौरभ दुबे के निर्देशन में नगर पालिका परिषद के स्टाफ ने शनिवार को नगर के कई इलाकों से जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण कोतवाली रोड, अस्पताल चौराहा, तहसील रोड, पालिका चौराहा, मेन मार्केट, मठिया चौराहा, सर्राफा मार्केट, छोटा चौराहा, स्टेशन रोड, बड़ा चौराहा, सब्जी मंडी रोड, जूता मार्केट और सब्जी मंडी वाली गली आदि इलाकों से अतिक्रमण हटवाया। पालिका स्टाफ ने घरों और दुकानों के सामने नालियों पर डलवाई गई स्लैब तुड़वा दीं। दुकानों के आगे किया गया अस्थायी अतिक्रमण भी हटवा दिया गया। अतिक्रमण हटवाए जाने के दौरान अतिक्रमणकारियों और पालिका कर्मियों में काफी नोकझोंक हुई। अभियान सुबह 6.30 बजे से दोपहर 11बजे तक चला। इस दौरान सीओ प्रवीण मलिक, कोतवाल हरीशंकर वर्मा, कस्बा इंचार्ज मोहित कुमार, नगर पालिका परिषद के प्रभारी ईओ उमेश चंद्र आनंद, राजस्व निरीक्षक अंकित वर्मा, जेई मोहम्मद सलमान आदि मौजूद रहे।