फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ संग पुलिस ने की पैदल गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की भौगोलिक, सांप्रदायिक सौहार्द और आपराधिक स्थिति की जानकारी करने के लिए सहायक कमांडेट राकेश कुमार की अगुवाई में आई आरएएफ अलीगढ़ की टुकड़ी के साथ पुलिस अधिकारियों ने शहर में पैदल गश्त की। इस दौरान सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा के रूट से गुजरकर वहां के बंदोबस्त भी परखे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह, कोतवाल अजब सिंह समेत भारी पुलिस बल सुनगढ़ी थाना में एकत्र हुआ। इसके बाद जिले में आई आरएएफ की टुकड़ी को भी शामिल कर लिया गया। मेन बाजार, गैस चौराहा, काला मंदिर, छीपीयान चौराहा समेत कई मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पैदल गश्त की गई। इस दौरान सावन माह के नजदीक आने पर कांवड़ियों के रूट की व्यवस्थाएं भी परखीं। दूधियानाथ मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, ईदगाह-बरेली गेट मार्ग समेत कई इलाकों में भी भ्रमण किया गया। वहां सड़कों और आबादी से जुड़े बिंदुओं को परखा गया।

श्रावण मास में कांवड़ियों की सुरक्षा पर किया मंथन
बिलसंडा। श्रावण मास में शिवालयों में जलाभिषेक, कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को इंस्पेक्टर अतर सिंह ने नगर और क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। इंस्पेक्टर ने कहा कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। गांव मझगवां स्थित गौरीशंकर मंदिर, लिलहर में नीलकंठ मंदिर, तिलसंडा मंदिर आदि पर सुरक्षा के खास बंदोबस्त रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें