फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से कई गांवों के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
परेवा वैश्य/पीलीभीत। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर बिजली व्यवस्था करने की शासन की मंशा पर जिम्मेदारों की अनदेखी भारी पड़ रही है। बिजली लाइनों के रखरखाव पर काफी बजट खर्च किया जा रहा है, बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान है। यही आलम परेवा वैश्य फीडर का है। यहां पिछले पंद्रह दिन से बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रख दिया है। दिन में तीन घंटे बिजली तो दी जा रही है, लेकिन जर्जर तारों के चलते लाइनों में फाल्ट की समस्या बनी हुई है। इसे दुरुस्त करने के लिए ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जेई से शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन

अमरिया विद्युत उपकेंद्र से परेवा वैश्य क्षेत्र को बिजली मुहैया कराई जाती है। इसके लिए एक फीडर के माध्यम से परेवा क्षेत्र में विद्युत सप्लाई दी जाती है। इससे करीब एक दर्जन गांव जुड़े हुए है। यहां विद्युत व्यवस्था बदहाल हैं। मेन लाइन के अधिकतर विद्युत तार जर्जर हो गए है। आए दिन फाल्ट होने से बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। इधर करीब 15 दिन पूर्व विद्युत व्यवस्था और भी बदतर हो गई। दिन में तीन से चार घंटे बमुश्किल बिजली सप्लाई तो संचालित की जा रही है, लेकिन इसमें कई बार फाल्ट सामने आ रहे है। कभी गांव के अंदर तो कभी मेन लाइन के जर्जर तारों में स्पार्किंग आदि की समस्या पैदा हो रही है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने अमरिया उपकेंद्र के जेई को अवगत कराया है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। पीतमराम भारती, ललित गंगवार, नदीम खां, गुल हसन समेत ग्रामीण का कहना है कि सरकार बिजली व्यवस्था बेहतर करने के प्रयास तो कर रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन


बरसात के समय इंसुलेटर पंक्चर होने की समस्या अधिक बढ़ जाती है। जिसके चलते इसके दुरुस्त होने तक सप्लाई को बंद कर दिया जाता है।
- अतुल कुमार, एसडीओ, विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें