पीलीभीत। जेसीआई पीलीभीत मिडटाउन की ओर से गुरुवार को लायंस विद्या मंदिर में इंटर स्कूल चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया। वॉलीबाल मैच में शहर के कई स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
द्वितीय फेस में कराई जा रही प्रतियोगिता का शुभारंभ लायंस बाल विद्या मंदिर की मैनेजमेंट कमेटी के सचिव अतुल अग्रवाल ने किया। इसमें बेनहर पब्लिक स्कूल, लिटिल ऐंजिल्स स्कूल व लायंस बाल विद्या मंदिर के छात्र- छात्राओं ने अपने दम दिखाया। प्रतियोगिता में लड़का व लड़की वर्ग में बेनहर स्कूल की टीम विजेता, जबकि लिटिल एंजिल्स की अीम उपविजेता रही। जेसीआई के अध्यक्ष ईश बंसल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के अंदर टीम स्प्रिट एवं शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जिसके चलते जेसीआई की ओर से भविष्य में भी प्रतियोगिताएं कराई जाती रहेंगी। इसके साथ ही विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर गौरव अरोरा, गुरुदित्त सिंह सैहमी, अभय सक्सेना समेत लोग मौजूद रहे। ब्यूरो