फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद घंटों की बारिश से शहर में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अभी शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी सूखा भी नहीं था कि बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक हुई बारिश ने नालों की सही ढंग से सफाई न किए जाने से एक बार फिर शहर की सूरत बिगाड़ दी। बारिश से शहर की नाला सफाई की पोल खुलकर सामने आ गई। नाला चोक होने से रास्तों में पानी और कीचड़ से हालात खराब रहे। नाला सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट से गलियां बजबजाती दिखीं।
विज्ञापन

मानसून अपनी रफ्तार से लगातार आगे बढ़ रहा है। बुधवार आधी रात से गुरुवार सुबह करीब नौ बजे तक हुई बारिश से नाले नालियां एक दम से उफना गए। शहर की कई सड़कें पानी से लबालब हो र्गइं। शहर के प्रमुख मार्ग हों या अंदर के संकरे रास्ते, ज्यादातर इलाकों में यही स्थिति देखने को मिली। देशनगर, बुझ कसावान, लाल रोड, वशीर मोहल्ले समेत तमाम इलाकों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर था। गंदगी से उफनाते नाले पालिका के पोल खोलते दिखेे। बारिश के कई घंटे बाद भी नाले नालियों की गंदगी सड़कों पर पसरी रही। मो. शेर मोहम्मद में नाले की सफाई होने के बाद सिल्ट गली में छोड़ दी गई। इससे पूरी गली में कीचड़ फैली थी। देशनगर और बुझ कसावान में नाले की सफाई का किया गया पालिका प्रशासन का दावा धज्जिया उड़ाता दिखा। यहां से निकलने वाला हर राहगीर पालिका प्रशासन को कोसता दिखाई दिया।
बीसलपुर। बुधवार आधी रात से गुरुवार सुबह तक हुई बारिश से नगर में कई जगह जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन बाधित रहा। बारिश से बिजली उपकेेंद्र, गन्ना समिति, बांट माप कार्यालय, डायट, कृषि कार्यालय, ब्लाक और सेंट्रल वेयर हाउस आदि कार्यालयों के परिसर के अलावा डाकखाना रोड, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद और मोहल्ला दुबे में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। गुरुवार सुबह बारिश थमने के बाद जब गंदा पानी नालियों में बहा, तब कहीं जाकर जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिल सकी।
विज्ञापन


सरकारी भवनों में घुसा पानी, खाद और बीज के बोरे भीगे
बरखेड़ा। बारिश से कस्बे में स्थित दौलतपुर मार्ग पर बना नाला उफनाने से पशु चिकित्सालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, राजकीय कृषि बीज भंडार एवं किसान सेवा सहकारी समिति के भवनों एवं प्रांगण में पानी भर गया। राजकीय कृषि बीज भंडार में धान बीज के बोरे और किसान सेवा सहकारी समिति के भवन में पानी भरने से न्यूरिया खाद काफी मात्रा में नष्ट होने के कगार पर हैं। दो दिन पूर्व हुई बारिश के दौरान भी उपरोक्त सभी भवनों में पानी भर गया था। खासबात यह है कि चारों कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारियों ने एक संयुक्त प्रार्थना पत्र संबंधित नगर पंचायत के ईओ को दिया था लेकिन अफसर जिम्मेदारी से बच निकले। यही वजह है कि एक बार फिर गुरुवार को दोबारा समस्या पैदा हो गई।

बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक पीलीभीत समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी पर एडीएम प्रशासन अतुल सिंह ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही सभी एसडीएम, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए है। किसी भी तरह की घटना पर तत्काल आपदा सहायक के मोबाइल नंबर 6412846823, 6395831943 पर सूचना देने को कहा गया है।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बारिश फसलों के अमृत साबित हो रही है। धान की रोपाई में तेजी आई है। बारिश से धान के अलावा गन्ना, चारा और सब्जियां सभी फसलों को फायदा होगा। बारिश से फसलों की धुलाई होती रहेगी, वहीं रोग और कीटों का प्रकोप में भी कमी आएगी। बागों में आम, अमरूद और अन्य फलों को भी खासकर फायदा होगा।

नाला सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शहर में कहीं भी अगर जलभराव होने की सूचना मिलती ही तो तत्काल कर्मियों को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया जाता है।
विज्ञापन

-निशा मिश्रा, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें