फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में कटरुआ बेचने वालों की धरपकड़ के लिए टीम तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तमाम कोशिशों के बाद भी कटरुआ बीनने वाले ग्रामीणों की जंगल में आवाजाही रुक नहीं पा रही है। ग्रामीण जंगल से लाकर बाजारों में कटरुआ की बिक्री कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए फील्ड डायरेक्टर एच. राजा मोहन ने दोनों डिवीजनों की एक संयुक्त टीम का गठन किया है। यह टीम जंगल के साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में कटरुआ बेचने वालों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष को ध्यान में रखते हुए फील्ड डायरेक्टर ने उक्त निर्देश जारी करते हुए टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी की संयुक्त टीम का गठन किया है। जो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में कटरुआ की बिक्री पर नजर रखेगी। बिक्री होते मिलने पर कटरुआ जब्त करने के साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
इसी क्रम में शुगर फैक्ट्री रोड पर मंगलवार को कटरुआ बेचने वालों की धरपकड़ शुरू की गई। मौके पर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से करीब 30 किलों कटरुआ बरामद किया गया है। डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने बताया पकड़े गएआरोपी सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गायबोझ निवासी हैं, जिनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें