पीलीभीत। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान हर साल जिले की भौगोलिक स्थिति का आकलन करने के लिए भ्रमण पर आते है। इस बार भी यह टीम जनपद में आ चुकी है। कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम देने के लिए आरएएफ के सहायक कमांडेंट राकेश कुमार ने मंगलवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी मनोज कुमार सोनकर से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। उन्होंने अपने आगमन से जुड़े पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके अलावा अफसरों से इसमें सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि उनकी टीम जिले के सांप्रदायिक सौहार्द और आपराधिक स्थिति के बारे में भी बारीकी से जानेगी। इसके अलावा समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की जाएगी। ब्यूरो