83.5 किलोमीटर सड़कों का होगा कायाकल्प
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की पहल पर जिले की छह सड़कों के लिए केंद्रीय सड़क निधि से 156 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जल्द इन सड़कों पर काम शुरू किया जाएगा।
बीसलपुर, बिलसंडा और जहानाबाद क्षेत्र की छह सड़कों के लिए पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 के माध्यम केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। इन प्रस्तावों पर केंद्रीय सड़क निधि से स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय मंत्री के पीआरओ रंजीत कुमार ने बताया कि बरेली बीसलपुर, पूरनपुर दियोरियां कलां मार्ग, रिछा जहानाबाद मार्ग, बीसलपुर बिलसंडा गोला मार्ग, नबावगंज दलेलगंज और बरखेडा दौलतपुर मार्ग से सुहास मार्ग को मिलाकर कुल 83.5 किलोमीटर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिली है। इस पर 155.67 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि इस बावत भारत सरकार के अनुसचिव राजेंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के सचिव को पत्र जारी किया है।
यूपी की 35 सड़कों को मिला 1121 करोड़
केंद्रीय सड़क निधि से वर्ष 2015-16 के तहत जिले के छह प्रस्तावों सहित कुल 35 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। इन प्रस्तावों पर करीब 1121.25 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। इसमें झांसी, लखीमपुर, कासगंज, फैजाबाद, शाहजहांपुर, मिर्जापुर शाहजहांपुर में 1-1 औरैया, सीतापुर, इटावा, बदायूं, मुरादाबाद में 2-2 अमेठी 3, रामबरेली 4, संभल 5 और सर्वाधिक पीलीभीत को छह सड़कें मिली हैं।
इन सड़कों का होगा निर्माण
मार्ग लंबाई लागत (करोड)
बरेली-बीसलपुर 14.80 27.97
पूरनपुर-दियोरियां 14.72 33.02
रिछा-जहानाबाद 10.00 14.62
बीसलपुर-बिलसंडा 19.58 21.77
नबावबंज-दलेलगंज 03.75 10.02
बरखेड़ा-सुहास मार्ग 20.65 48.08
कुल 83.5 155.67