- वनविभाग और स्कूल कॉलेजों में हुए कार्यक्रम
विलुप्त हो रही गौरैया की चहचहाहट फिर से सुनाई दे और हर घर के आंगन में वह फुदकती नजर आए। इसके लिए उसका संरक्षण जरूरी है। गौरैया संरक्षण के लिए चल रहे अभियान के तहत शासन के निर्देश पर सोमवार को वनविभाग एवं स्कूल कॉलेजों में विद्यार्थियों ने गौरैया संरक्षण की शपथ ली साथ ही औरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
सामाजिक वानिकी कार्यालय में डीएफओ आदर्श कुमार ने स्टाफ को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई वहीं टाइगर रिजर्व कार्यालय में डीएफओ कैलाश प्रकाश ने शपथ दिलाई। वनविभाग के साथ ही लिटिल एंजिल्स स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने, पुष्प इंस्टीटयूट डॉ. सीबी मिश्र ने, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर में प्रधानाचार्य डॉ. योगेगश कुमार ने छात्र-छात्राओं को गौरैया एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। स्प्रिंगडेल कॉलेज में भी गौरैया संरक्षण की शपथ ली गई।
बीसलपुर। एसआरएम इंटर कालेज के विद्यार्थियों को सेव इंवायरमेंट वेलफेयर सोसायटी के सचिव टीएच खान और साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य ने बच्चों को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर उमेश चंद्र रस्तोगी, ऊषा गंगवार, ज्ञानेंद्र कुमार, विश्राम सिंह, रोली मिश्रा, प्रिया शर्मा, सचिन कुमार, केपी गंगवार, राधिका गुप्ता और दर्शिका रस्तोगी सहित समस्त स्टाफ मौजूद था। सूरजभान डिग्री कालेज में प्राचार्य अंशुमान भदौरिया ने शपथ दिलाई। यहां दिलीप पांडेय, राजेश शुक्ला, विपिन शर्मा, शिवी राठौर, राजश्री, शुभम मिश्रा, सुनील शर्मा मौजूद थे।
पूरनपुर। आर्य पाठशाला इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में गौरैया संरक्षण को शपथ दिलाई गई। आर्य पाठशाला इंटर कालेज में प्रधानाचार्य जमुना प्रसाद ने विद्यार्थियों को गौरैया और अन्य पक्षियों की रक्षा को शपथ दिलवाई। सनातन धर्म इंटर कालेज में प्रधानाचार्य नरेश शुक्ला ने, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र चौहान ने गौरैया और पर्यावरण संरक्षण को विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई। दियोरिया। एजीएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अतुल कुमार ने गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई।