फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 हजार की दवाइयां सील, सात संचालकों को भेजा नोटिस

Fri, 28 Sep 2018 10:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
औषधि निरीक्षकों की मंडलीय टीम ने संयुक्त रूप से शहर में संचालित मेडिकल स्टोरों पर छापामारी करते हुए 58 हजार की दवाइयां सील की हैं। दस संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं, जांच में दवाओं का बिक्री रजिस्टर समेत तमाम अनियमितताएं उजागर होने पर सात संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंडलीय टीम ने संयुक्त रूप से स्टेशन रोड स्थित शम्सी मेडिकल, मॉर्डन एजेंसीज, गुप्ता मेडिकल एजेंसी, सुमित ड्रम हाउस, शिव मेडिकोस, गौरव ड्रम हाउस समेत सात दवाओं की छोटी बड़ी दुकानों पर छापामारी की। टीम ने दवाओं की खरीद और बिक्री का रजिस्टर चेक किया। जिसमें तमाम अनियमितताएं उजागर हुई। इस दौरान दस संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजने के साथ ही 58 हजार की दवाइयां सील की गई। दो मेडिकल स्टोर संचालक कई दवाओं का क्रय विक्रय रजिस्टर नहीं दिखा सके। अनियमितताएं मिलने पर सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि छापा मारने वाली टीम में बदायूं के औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार, बरेली की उर्मिला वर्मा व शाहजहांपुर के देशबंधु शामिल रहे। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टारों पर व्यापक कमियां मिलने पर सभी संचालकों को शुक्रवार को नोटिस जारी कर दिया गया है। कुछ से खरीद और बिक्री के पर्चा मांगे गए हैं। स्पष्टीकरण लेने के बाद उन पर ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की रिपोर्ट सहायक आयुुक्त औषधि बरेली मंडल को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें