चेयरमैन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
खेकड़ा। नगर पालिका की चेयरमैन ने कांशीराम अवासीय कालोनी में लोगों की समस्याएं सुनकर नगर पालिका के कर्मचारियों उनका निदान कराने के निर्देश दिए।
चेयरमैन संगीता धामा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे नगर में नानू मार्ग स्थित काशीराम आवासीय कालोनी पहुंची। यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। कालोनी के लोगों ने मुख्य रूप से समुचित साफ-सफाई कराने, कालोनी में पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर करने और जलापूर्ति की स्थिति सुधारने की मांग की। चेयरमैन संगीता धामा ने तुरंत नगर पालिका के सफाई कर्मियों को मौके पर बुलाकर कालोनी की समुचित सफाई कराई। साथ ही पथ प्रकाश के लिये कालोनी के खंभों पर लाइटें लगवाकर यह समस्या दूर कराई। अन्य समस्याओं को भी शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिया।
चेयरमैन ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निदान कराना ही उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा, अमित डागर, ब्रजपाल सिंह धामा, संजय धामा, अनुज धामा, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।