फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा सिंद्यल को तीज क्वीन चुन हरियाली तीज का पर्व श्रद्वा उल्लास पूर्वक मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

तीज मिलन समारोह में निशा सिंघल तीज क्वीन चुनी गई। बड़ागांव मार्ग स्थित श्री धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में रविवार को गर्णिनी आर्यिका एक सौ पांच सरस्वती माता जी के सानिध्य में तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया ।
ण्मोकार मंत्र के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में कमलेश जैन ने दीप जलाकर किया। साथ ही पाद प्रक्षालन अनुराधा जैन ने किया। साथ ही महिलाओं ने सरस्वती माता जी की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं ने भगवान महावीर को समर्पित मनमोहक भजन और हरियाली तीज के गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। म्यूजिक गेम और तम्बोला के अलावा मेहंदी लगाओ, झूला झूलो आदि का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक समिति ने तीज क्वीन प्रतियोगिता में धार्मिक प्रश्न पूछे। इसमें अंकों के आधार पर निशा सिंघल को तीज क्वीन चुनकर मुकुट पहनाया। मिलन की वरिष्ठ सदस्याओं ने विजेता को मुकुट पहना माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने घेवर और चटपटे व्यंजनों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं का सपना जैन ने आभार व्यक्त किया। संचालन सपना जैन और मंजूषा जैन ने संयुक्त रूप से किया। इसमें जनेश्वर दयाल जैन, वीना जैन, रीना जैन, दीपा जैन, अंजू जैन, पूनम जैन, आकांक्षा जैन, दीपांशी जैन, चाहत गुप्ता, मनीषा जैन, रेखा जैन, सैफाली जैन, लक्ष्मी जैन, सपना जैन, नीतू जैन, कमलेश जैन आदि रहंी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें