फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट वृक्ष के नीचे शिवलिंग प्रकट होने के चलते श्रद्वालुओ की लगी भीड, भगवान शिव की महिला, पुरूष श्रद्वालुओ ने की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मोहल्ला मुंडाला में कई दशक पुराने वट वृक्ष के नीचे अचानक शिवलिंग प्रकट होने से लोगों की भीड़ लग गई। भक्तों ने भगवान शिव का चमत्कार बताकर शिवलिंग की पूजा अर्चना शुरू कर दी। श्रावण माह में शिवलिंग प्रकट होने लोगों में खासा चर्चा का विषय बना है।
रविवार को शाम के समय नगर के मोहल्ला मुंडाला में कई दशक पुराने वट वृक्ष के नीचे शिवलिंग प्रकट हो गया। लोगों का ध्यान पेड़ के नीचे प्रकट हुए शिवलिंग पर गया तो वहां भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इसे श्रावण माह में भगवान शिव का चमत्कार बताया। महिला और पुरुष भक्तों ने शिवलिंग की पूजा अर्चना करनी शुरू कर दी। भक्त देर रात तक भगवान शिव के जयकारों के साथ पूजा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा काले सिंह मंदिर के पुजारी पंडित अनिल गोनियाल ने बताया श्रावण का पवित्र माह चल रहा है। और यह भगवान शिव का चमत्कार है। यह शिवलिंग लोगों का बेड़ा पार करने के लिए प्रकट हुआ है। भगवान शिव भक्तों की सदैव रक्षा कर उन्हें सच्चाई का मार्ग दिखाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें