फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़े गए जर्जर गेट का मलवा नहीं उठने दे रहे दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला साहूकारा में सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय के आदेश पर जर्जर हो चुके गेट को पालिका प्रशासन ने गिरा तो दिया, लेकिन अब सड़क पर पड़े उसके मलबे को मोहल्ले के ही कुछ दबंग उठने नहीं दे रहे हैं। इसके चलते मोहल्ले के लोगों को आवागमन में खासी असुविधा हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने बुधवार सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर सड़क से मलबा उठवाने तथा मलबा उठने देने में बाधा बन रहे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्र ने इस मामले में मोहल्लेवालों की समस्या का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी कई लोग बुधवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मोहल्लेवालों ने बताया कि उन लोगों ने उनकी कॉलोनी के एक मार्ग पर काफी पुराना जर्जर गेट था। इसके चलते मार्ग से गुजरने वालों को हमेशा खतरा बना रहता था। इस पर मोहल्ले के लोगों ने एक प्रार्थनापत्र तहसील दिवस दो मई को देते हुए उसे तुड़वाकर उसका मलबा हटवाने की मांग की थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसके लिए नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर 15 जून 2017 को उक्त जर्जर गेट को तोड़ने के आदेश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन ने 17 जून को गेट तुड़वा दिया। आरोप है कि जब लोग उसका मलबा मार्ग से हटाने लगे तो कुछ लोगों ने गेट पर मालिकाना हक बताते हुए गुमराह कर मलबा नहीं उठने दिया। मोहल्लेवालों का कहना है कि मार्ग पर पड़ा मलबा न हटने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यही नहीं यदि यह मलबा नहीं हटा तो बरसात में संबंधित मार्ग पर पानी भर जाएगा। जिससे संक्रामक रोग भी फैल सकता है। मोहल्लेवालों ने मार्ग पर पड़ा मलबा हटवाने के साथ उसे हटाने देने में रोड़ा बन रहे लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कराने की मांग की है। ज्ञापन पर ऋषि कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार गोयल, लता रानी अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, हितेंद्र त्रिपाठी, पवन अग्रवाल और राजीव कुमार अग्रवाल के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें