पीलीभीत। वेतन और पेंशन संशोधन समेत विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान 13 जुलाई को होने वाली भूख हड़ताल सफल बनाने का आह्वान किया।
केेंद्रीय संयुक्त मोर्चा बीएसएनएल के आह्वान पर भारतीय दूरसंचार निगम के अधिकारी और कर्मचारी बुधवार को कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने रामकिशोर मिश्रा की अध्यक्षता में नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर कहा गया कि वेतन व पेंशन संशोधन, सीधी भर्ती के तहत कर्मचारी को सेवानिवृत्त लाभ, टेड यूनियन गतिविधियों पर प्रतिबंध हटाने समेत कई अन्य मांगें लंबे समय से लंबित चल रही है। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरनास्थल पर 13 जुलाई को होने वाली एक दिवसीय भूखहड़ताल को सफल बनाने की मांग की। धरने पर अनिल कुमार गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह, अमित वैश्य, हरिशंकर राम और मोहम्मद मीशम बैठे। इस दौरान जितेंद्र पाल गंगवार, नेलसन थैकुअल, विजय सिंह, मोहम्मद मुकीम, सतीश कुमार, अनिल पांडेय, देवकीनंदन गंगवार, आलोक कुमार, अशोक तिवारी, कपिल कुमार, वीरेंद्र पाल, गौरव प्रकाश जौहरी, मनोज कुमार, रवि कुमार, जगपाल शमारन, अजय कुमार, संजय जौहरी आदि अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।