फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंदी के 15 दिन बाद भी बैंकों में भीड़

Wed, 23 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
नोट बंदी के 15 दिन बाद भी बैंकों में भीड़ - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
नोट बंदी के 15 दिन बाद भी आम जनता को छोटे नोटों के लिए भटकना पड़ रहा है। बैंक व एटीएम के बाहर लाइन लगने का क्रम भी जारी है। बैंक व एटीएम से जरूरत के मुताबिक धनराशि न मिलने के कारण लोग परेशान हैं। बुधवार को शहर के अधिकांश एटीएम बंद रहे साथ ही पीएनबी सहित कई बैंकों में धनराशि देर से पहुंची, इसकी वजह से लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

डिमांड के मुताबिक करेंसी न मिलने, एटीएम से दो हजार के नोटों की निकासी न होने और 15 दिनों में बैंकों से किए गए छोटे नोटों के भुगतान का एक प्रतिशत भाग भी बैंकों में वापस न पहुंचने से स्थिति बिगड़ रही है। नोट पाने को सुबह से बैंक और एटीएम के बाहर लाइनें लगने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। शहर के अधिकांश एटीएम खाली रहे। वहीं लोहा मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में नोट खत्म हो गए। प्रबंधक द्वारा करेंसी वैन का आश्वासन मिलने पर लोग बैंक के अंदर ही बैठ गए। काफी देर इंतजार के बाद करेंसी मिलने पर भुगतान हो सका।
छोटे नोट नहीं पहुंच रहे बैंक
बड़े नोटों की बंदी के बाद से ही बैंकों द्वारा छोटे नोटों का भुगतान किया जा रहा है। एलडीएम मनोहर सिंह जनपांगी के अनुसार जिले में छोटे नोटों की करीब 150 करोड़ रुपये की धनराशि का भुगतान किया जा रहा है लेकिन आठ नवंबर के बाद से किसी ने भी छोटे नोट बैंक में जमा नहीं किए हैं। यदि भुगतान की धनराशि का 25 प्रतिशत भाग भी घूमकर बैंकों में जमा होने लगे तो स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है।
विज्ञापन

बैंक कर्मी भी परेशान
नोट बंदी आम जनता के साथ बैंकर्स के लिए भी मुसीबत बना हुआ है। 15 दिनों से बैंक कर्मी सुबह 10 बजे से रात 10-12 बजे तक काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें शारीरिक, मानसिक थकान हो रही है। 
बैंक के अन्य कामकाज भी ठप
नोट बंदी के बाद से बैंकों में पहुंच रही भीड़ को नियंत्रित कर सभी को भुगतान दिलाने के लिए प्रबंधन ने अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था कर रखी है। सभी काउंटरों पर लेनदेन का काम ही चल रही है जिससे अन्य कार्य जैसे बैंक ड्राफ्ट, आरटीजीएस, विभिन्न विभाग व फर्मों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें