फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के 145 व बीडीसी के 337 फार्म बिके

Sat, 26 Sep 2015 11:38 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत और बीडीसी के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री तीसरे दिन भी जारी रही। इसमें जिला पंचायत के 145 और बीडीसी के लिए मरौरी में 131 व बरखेड़ा में 206 आवेदन भेजे गए।
विज्ञापन

पंचायत के चुनाव के प्रथम चरण के लिए 28 और 29 सितंबर को नामांकन होना है। इसके लिए 24 सिंतबर से ही नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। तीसरे दिन शनिवार को जिला मुख्यालय पर  सिटी मजिस्टे्रट कोर्ट से जिला पंचायत के लिए 145 नामांकन पत्र बिक्री हुए। वहीं बीडीसी पद के लिए मरौरी ब्लाक में 131 नामांकन फार्म खरीदे गए। वहीं बरखेड़ा ब्लाक से बीडीसी के लिए तीसरे दिन 206 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजयकांत सैनी ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री नामांकन की तिथि तक यानि 29 सितंबर तक की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी नामांकन के दिन ही फार्म खरीद कर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें