फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिग हैं, पर मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा/ पीलीभीत। बालिग होने के बावजूद तराई क्षेत्र के बंगाली युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए। इस मामले में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के निर्देश पर शनिवार को गाम प्रधानों का एक शिष्टमंडल शनिवार को पूरनपुर एसडीएम से मिला।
विज्ञापन

पूरनपुर एवं कलीनगर तहसील क्षेत्र में बार्डर सीमा से सटे तराई इलाके में बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय के लोग रहते हैं। जिले के दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने तराई क्षेत्र के बंगाली बाहुल्य इलाके में जनसभाएं कीं। तब मेनका गांधी के सामने ग्राम प्रधानों और बंगाली समाज के लोगों ने प्रमुख रूप से अपनी समस्या रखी। लोगों ने बताया कि यहां माता-पिता के पास नागरिकता प्रमाणपत्र और वोटर लिस्ट में नाम हैं, लेकिन उनकी संतानों के नाम मतदाता सूची में नहीं है। जबकि युवा उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण कर चुके है। मतदाता सूची में नाम न होने से रोजगार मिलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कई बार फार्म भरकर बीएलओ को दिए। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने एसडीएम पूरनपुर को समाधान करने के निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर शनिवार को बंगाली समुदाय के ग्राम प्रधान सांसद सचिव कमल कांत के साथ एसडीएम से मिले। एसडीएम ने नागरिकता प्रमाणों की जांच कराने के बाद नाम मतदाता सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया हैं। इस मौके पर प्रधान आशीष राय, प्रशांत साना,परितोष राय, आशा मिस्त्री और प्रधान पति शंकर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें