स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान
खेकड़ा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में रेलवे स्टेशन पर रेलवेकर्मियों ने सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही मच्छरों पर नियंत्रण के लिए रेलवे ट्रैक के पास खरपतवार को साफ किया गया और कीटनाशक का छिड़काव किया गया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को स्वच्छता अपनाने का संकल्प दिलाया गया।
बुधवार को खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने रेल पटरी के पास खरपतवार को नष्ट किया। इसके साथ ही मच्छरों पर नियंत्रण के लिए कीटनाशक का स्प्रे कराया गया।