फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमरावल में विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चमरावल में विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर के जंगल में चमरावल फीडर की गत चार दिन से ठप पड़ी आपूर्ति के विरोध में आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर विद्युत निगम के अधिकारियों से अविलंब आपूर्ति चालू कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर विद्युत निगम के कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के जंगल में चार दिन से चमरावल फीडर की लाइन ठप पड़ी है। इसके चलते एक दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों भी बंद पड़े हैं। तभी से किसान विद्युत निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों से आपूर्ति चालू कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक आपूर्ति चालू न कर समस्या का निदान नहीं किया गया। इससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। बुधवार को किसान रेलवे रोड पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। ऐसा न होने पर विद्युत निगम के कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान उजाले सिंह, तेजपाल, प्रवीन, इंद्रपाल, मुकेश, संदीप, बिजेंद्र, सोनू, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें