फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंजाबी छात्र मुकाबले में हिस्सा लेंगे 14 विद्यार्थी

विज्ञापन
पीलीभीत के एसएन इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय पंजाबी छात्र प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद स्तरीय पंजाबी छात्र प्रतियोगिता का शनिवार को एसएन इंटर कॉलेज में आयोजन हुआ। इसमें 14 विद्यार्थियों का मंडलीय मुकाबले के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी इंतजार खान ने बताया कि कार्यक्रम में भाषण, कविता, गीत व निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 55 पंजाबी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अकाल अकादमी कजरी से कोमलप्रीत कौर ने कविता प्रतियोगिता, अकाल अकादमी गोमती से इकजोत कौर ने भाषण मुकाबले तो अकाल अकादमी गोमती से गुरनूर कौर ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं गीत प्रतियोगिता में अकाल अकादमी गोमती से गुरुकीरत सिंह प्रथम रहे। चयनित विद्यार्थी 28 सितंबर को श्री गुरुनानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज मॉडल टाउन बरेली में मंडल स्तरीय पंजाबी छात्र प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अकाल एकेडमी गोमती के छात्र छात्राओं ने तबला वादन व हरमोनियम के साथ देशभक्ति गीतों का गायन भी किया। प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान निर्णायक मंडल के सदस्य सुरेंद्र पाल सिंह, रमनदीप कौर, निर्भया सिंह उपस्थित रहे।

पीलीभीत के एसएन इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय पंजाबी छात्र प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें