फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला हॉकी लीग में हिस्सा लेंगी दियूरी विद्यालय की 14 छात्राएं

विज्ञापन
महिला हॉकी लीग के लिए चयनित जूनियर हाईस्कूल दियुरी की छात्राएं  स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रादेशिक हाॅकी लीग में चयनित मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल दियूरी की 14 छात्राएं हरदोई में होने वाली महिला हॉकी लीग में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता 17 से 20 अप्रैल तक होगी। विद्यालय के शिक्षकों और जिला व्यायाम शिक्षक ने छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

प्रादेशिक हॉकी लीग के लिए पीलीभीत हॉकी संघ की 17 बालिकाओं ने हॉकी ट्रायल दिया। इसमें मरौरी ब्लॉक के जूनियर स्कूल दियूरी की 14 छात्राओं चयन हुआ है। अलग-अलग टीमों में चयनित इन छात्राओं में उपासना, संध्या वर्मा, आशा वर्मा, मिनाक्षी, रंजना, वंदना, पूनम, निशा, दिव्या, अनुष्का जसोदा, मीरा, अंशिका और एकता शामिल हैं।
यह छात्राएं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ व हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त हरदोई संघ की ओर से आईपीएल की तर्ज पर कराए जा रहे महिला हॉकी लीग में प्रतिभाग करेंगी। आयोजन 17 अप्रैल से हरदोई के स्टेडियम में होगा। लीग का समापन 20 अप्रैल को होगा। प्रतियोगिता में ट्रायल के बाद 12 टीमें बनाईं गईं हैं।
विज्ञापन

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रदीप खींची, सचिव जय प्रकाश बघेल ने खिलाड़ियों से मिलकर प्रतियोगिता व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय दियूरी रामदास व शाखा प्रबंधक बड़ौदा यूपी बैंक गजरौला शाखा हेमंत आर्य, प्रधान दियूरी यूसुफ मदार, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव मिश्रा आदि ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें