पीलीभीत। सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। बंदोबस्त चकबंदी कार्यालय में भी दो कर्मचारी नदारद मिले। डीएम ने अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह 10:05 बजे सहायक चकबंदी कार्यालय सदर, बंदोवस्त चकबंदी एवं श्रम प्रवर्तन कार्यालय का निरीक्षण किया। सहायक चकबंदी कार्यालय में संजीव कुमार पेशकार, आशुतोष राना अनुसेवक, ओमप्रकाश सिंह चकबंदी कर्ता, अरविन्द सिंह चकबंदी कर्ता, चकबंदी लेखपाल उमेश कुमार मौर्य, तुषार गुप्ता, प्रियांशु राणा, छत्र सिंह अनुसेवक, दिलीप कुमार अनुसेवक, विशन सिंह अहलमद, राजेंद्र सिंह कनिष्ठ सहायक, नसीम अहमद कनिष्ठ सहायक, नरेश सिंह मानचित्रकार और मो. आरिफ अनुरेखक अनुपस्थित पाए गए।
अनुपस्थित कर्मचारियों का उन्होंने नो वर्क-नो पे के आधार एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बन्दोवस्त चकबंदी अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक कंचन राना अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित अधिकारी का एक-एक दिन का वेतन एवं बन्दोवस्त चकबंदी अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी घनश्याम वर्मा, कुमोद कुमार आर्य सहायक लेखाकार, दुर्गेश कुमार व तेज बहादुर कंप्यूटर ऑपरेटर अनुपस्थित पाए गए।