फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14834 किसानों को मिलेगा 9.05 करोड़ का क्लेम

Fri, 19 Jun 2015 11:32 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत जिले के 14834 किसानों को 9,05,27,086 रुपये बीमा क्लेम का मिलेगा। इसमें से 6554 किसान पूरनपुर क्षेत्र के है। जिनको 49011336 रुपये भुगतान उनके खातों में किया जाएगा।  
विज्ञापन

तहसील सहित पूरे जिले में बारिश/ओलावृष्टि से हजारों किसानों की फसलें चौपट हो गई। केंद्र से आई टीम ने क्षति से हुए नुकसान की जानकारी किसानों से की थी। नोडल अधिकार/परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक ने भी क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लेकर किसानों को शीघ्र मुआवजा बटवाने के निर्देश दिए थे। राजस्व विभाग अभी तक शत प्रतिशत किसानों को मुआवजे के चेक नहीं दे पाया, लेकिन डीएम और सहकारिता विभाग के अफसरों के प्रयास पर सहकारी समितियों से लेनदेन करने वाले जिले के 14834 किसानों की बीमा क्लेम की धनराशि प्राप्त हो गई है। अपर जिला सहकारी अधिकारी हरेंद्र सिंह पांगती ने बताया कि समितियों से किसानों को फसली ऋण दिया जाता है। लेनदेन करने वाले जिले 14834 किसानों को बीमा क्लेम देने को 90527086 रुपये प्राप्त हुए हैं। जो किसानों के खातों में भेजे जा रहे हैं। किसान सहकारी समितियों में संपर्क कर  बीमा क्लेम की धनराशि अपने खातों में अंकन करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें