फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिंग के बाद भी रविवार को नहीं चली चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। क्लीनिंग को लेकर शुक्रवार शाम बंद की गई चीनी मिल निर्धारित समय के 12 घंटे बाद भी रविवार शाम तक नहीं चल सकी। गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने गन्ना तौल का टोकन जारी न होने पर हंगामा किया। किसानों के हंगामा करने पर टोकन तो बांट दिए गए, लेकिन रविवार शाम छह बजे तक तौल शुरू नहीं हो सकी। किसानों को रात करीब दस बजे चीनी मिल के चालू हो पाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

दि किसान सहकारी चीनी मिल साफ-सफाई के लिए शुक्रवार शाम बंद की गई थी। नोटिस चस्पा कर चीनी मिल को 24 मार्च को सुबह छह बजे चलाने और तब टोकन जारी करने की जानकारी दी गई थी। रविवार सुबह तमाम किसान अपना गन्ना लेकर चीनी मिल गेट पर पहुंचे, लेकिन सुबह करीब 11 बजे तक किसानों को टोकन जारी नहीं किए गए। इस पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। बाद में किसानों को टोकन तो जारी कर दिए गए, लेकिन शाम छह बजे तक गन्ना की तौल शुरू नहीं की गई। किसानों को रविवार रात 10 बजे चीनी मिल को चलाने और इससे कुछ देर पहले गन्ना की तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया गया। गन्ना की तौल शुरू न होने से किसानों में रोष देखा गया। सीसीओ एके भट्ट ने बताया कि चीनी मिल को रात दस बजे चलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें