फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह केंद्रों पर नहीं हो रही गन्ने की तौल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
छह केंद्रों पर गन्ने की तौल बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बीसपुर। अफसरों की अनदेखी के चलते तहसील क्षेत्र के छह क्रय केंद्रों पर पिछले कई दिनों से गन्ने की तौल नहीं हो रही है। किसान इसको लेकर परेशान है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है।
ललित हरि चीनी मिल पीलीभीत से जुड़े गांव दियोरिया के दोनों क्रय केंद्रों पर चार दिनों से गन्ने की तौल ठप पड़ी है। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा से जुड़े परसिया, मसीत और के शोपुर क्रय केंद्रों पर पिछले करीब एक माह से गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। इसी चीनी मिल से जुड़े परासी रामकिशन के केंद्र पर पिछले पांच दिनों से गन्ने की तौल ठप पड़ी है। इन केंद्रों पर गन्ने की तौल न होने से संबंधित किसानों को अपना गन्ना तुलवाने में काफी दिक्कत हो रही है। खास बात यह है कि विभागीय अधिकारी इसका संज्ञान होने के बाद भी सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष बीएल गंगवार, भाजपा नेता गोपाल गंगवार, हेमराज कश्यप, देव स्वरूप, अतुल कुमार आदि किसानों ने इसकी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द सभी केंद्रों पर तौल शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें