फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी संघ में निर्विरोध निर्वाचित हुए 130 संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी संघ चुनाव में 130 संचालक निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन

नामांकन न होने से अभी कई पद रिक्त
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सहकारिता चुनाव के द्वितीय चरण में सहकारी संघों की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इसमें शनिवार को नाम वापसी के बाद 104 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जबकि नामांकन न होने से कई पद रिक्त रह गए हैं। पूरनपुर में दो स्थानों पर चुनाव होगा।
जिले में 17 सहकारी संघों के लिए चुनाव हो रहे हैं। आठ फरवरी को नामांकन हुए थे। नौ को नामांकन पत्रों की जांच के बाद शनिवार को नाम वापसी हुई थी। पहले ही अधिकांश स्थानों पर एकल नामांकन थे इसलिए इन पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। पीलीभीत सहकारी संघ में सभी नौ संचालक क्रमश: पूरनलाल, सुनीता देवी, अल्का, राम सिंह, ख्यालीराम, भोजराज, बाबूराम, बहीदुर्रहमान व श्यामबिहारी का निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं अमरिया के उदयपुर सहकारी संघ व न्यूरिया सहकारी संघ में क्रमश: सात व छह संचालक निर्विरोध निर्वाचित होना तय है जबकि उदयपुर में दो और न्यूरिया में तीन पद नामांकन न होने के चलते रिक्त रह गए। अमृता सहकारी संघ बरखेड़ा में सभी नौ पदों पर एकल नामांक के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय है। एआर कोऑपरेटिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी संघों से सूचनाएं प्राप्त नहीं हो सकी हैं। पूरनपुर में दो स्थानों पर एक से अधिक प्रत्याशी होने के चलते चुनाव होगा। अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुनिया। कलीगर सहकारी संघ में नौ पदों के सापेक्ष सात पर एकल नामांकन था। शनिवार को दो पदों लिए तीन प्रत्याशियों क्रमश: मैकूलाल, महमूद मियां व प्रभा देवी ने नामांकन वापस ले लिए। इससे यहां भी सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें