फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर बजाने को लेकर कुकरीखेड़ा में तनाव

Sat, 10 Feb 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कुकरीखेड़ा गांव में एक स्थल पर लाउडस्पीकर का प्रयोग किए जाने पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे विवाद की स्थिति बन गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। जांच पूरी होने तक लाउड स्पीकर को उतरवा दिया गया है। 
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के कुकरीखेड़ा गांव में एक स्थान पर नमाज अदा की जाती थी। बीते दिनों इसमें लाउड स्पीकर का प्रयोग करने के लिए परमीशन मांगी गई। इस पर एसडीएम कार्यालय से यहां पर लाउड स्पीकर बजाने की परमीशन मिल गई। जिसके बाद शनिवार दोपहर को उक्त स्थान पर लाउड स्पीकर लगा दिए गए। यह देख दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि यहां पर कभी लाउड स्पीकर का प्रयोग नहीं किया गया है। इसलिए यह एक नई परंपरा है। उधर, दूसरा पक्ष अनुमति प्राप्त होने की बात कहते हुए इसको जायज ठहराता रहा। दोनों ओर से लोगों के जमा होने पर तनाव के हालात बनने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सीओ सदर योगेंद्र कुमार, एसओ रूम सिंह वघेल, चौकी प्रभारी शाही विजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारी भी आ गए। जिसके बाद गांव के लोगों से बातचीत की गई। इसमें वहां पर धार्मिक स्थल न होकर सिर्फ नमाज अदा होने की बात प्रकाश में आई। जिसके बाद अधिकारियों ने अनुमति किस आधार पर दे दी गई, इसकी जांच कराने की बात कही और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बातचीत के बाद वहां लगाए गए लाउड स्पीकर को भी उतरवा दिया गया है। एसओ रूम सिंह बघेल ने बताया कि गांव में शांतिपूर्ण हालात हैं। दोनों पक्षों को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। 

लापरवाही हुई उजागर 
विवाद के बाद अनुमति देने को लेकर प्रशासन की ओर से बरती गई लापरवाही साफ तौर पर उजागर हो गई है। यहां पर कोई धार्मिक स्थल नहीं है। इसके बावजूद किस आधार पर परमीशन दे दी गई। इसका जवाब कोई नहीं दे सका है। वहीं लोगों का यह भी सवाल है कि अगर परमीशन दी गई, फिर लाउड स्पीकर हटवाए क्यों गए? ऐसे में अनुमति देने से पूर्व की गई जांच कितनी गंभीरता से की गई, उजागर हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें