बीसलपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में छात्राओं ने हाथों पर सजाई मेहंदी स्रोत प्रधानाचार्य
बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा चार व पांच की 127 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मोनिका अग्रवाल, राशि अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल व पुरवा अग्रवाल निर्णायक मंडल में रहीं।
प्रतियोगिता में कक्षा पांच के वर्ग क में अदिति चौहान अव्वल, अनन्या ने दूसरा व नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ख वर्ग में निधि गंगवार ने पहला, सौम्या अग्रवाल ने दूसरा और मानसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वर्ग ग में राधा प्रथम, चंचल गंगवार द्वितीय व गायत्री शर्मा तृतीय रहीं। वर्ग घ में महिमा ने पहला, नैन्सी ने दूसरा व आराध्या मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वर्ग अ में गरिमा अव्वल, सौम्या सिंह द्वितीय व सोना मौर्य और खुशी तृतीय रहीं। वर्ग एफ में लवी सिंह ने पहला, दक्षिका ने दूसरा व कामिनी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा चार के वर्ग क में आकांक्षा ने पहला, प्राची व लवली ने दूसरा और बसुंधरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ग ख में आराध्या व सिया प्रथम रहीं और अनु सिंह दूसरे व आशी और अंजली तीसरे स्थान पर रहीं।
वर्ग ग में अग्रिमा अव्वल, कनिका, ऐविका व तनिष्क ने दूसरा स्थान और बसुंधरा ने तीसरा स्थान सुरक्षित किया। वर्ग घ में अनिष्का ने पहला, विद्या व सिद्धि मिश्रा ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ग अ में अनुष्का प्रथम, आयुषी द्वितीय और प्रतिभा तृतीय रहीं। वर्ग एफ में अनन्या प्रथम, आस्था द्वितीय व आराध्या तृतीय स्थान पर रहीं। आचार्य सुधीर कुमार शुक्ला के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।