फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएम सिंह की अधिकारियों से बेनतीजा रही वार्ता, धरना जारी

Sun, 20 Jan 2019 10:54 PM IST
Prashant Singh अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते वीएम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरखेड़ा/ पीलीभीत। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह ने रविवार को बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल गेट पर बकाया भुगतान की मांग को लेकर चल रहे किसानों के धरने में शिरकत की। उन्होंने बीसलपुर एसडीएम और मिल अधिकारियों से वार्ता भी की। एसडीएम ने बकाया भुगतान 31 जनवरी तक कराने की बात कही। इस पर उन्होंने किसानों से बकाया वसूली बंद करने और केसीसी के सीज खाते खुलवाने को कहा। इसे उच्च स्तर की कार्रवाई बताते हुए एसडीएम ने डीएम से मोबाइल पर वार्ता करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। वीएम सिंह ने एसडीएम को 24 घंटे का समय देते हुए धरना जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर किसानों संबोधित करते हुए वीएम सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान आप लोग हिंदू मुसलमान के चक्कर में पांच साल बर्बाद कर देते हो। आप लोगों को किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाली सरकार बनानी चाहिए। घर का चूल्हा जलने पर ही बच्चों को दिशा मिलेगी। आप ने जिसको चुना वही संपत्ति का मालिक बन गया। अपने पैसे के लिए लट्ठ लेकर खड़े हो जाओ। मिल मालिक किसानों का पैसा रोककर अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं और किसान परेशान हाल घूम रहे हैं। सत्तापक्ष के विधायक मिल मालिकों से मिले हुए है। सांसद खुलेआम कहतीं है कि गन्ना क्यों उगाते हो। जिस जिले की सांसद की सोच हो भला उस जिले के गन्ना किसानों का कैसे भला होगा। उन्होंने मोदी, राहुल, अखिलेश, मायावती पर भी निशाना साधा। कहा, विपक्ष में रहने के दौरान ये किसान हित की बात करते हैं लेकिन सत्ता में आने पर भूल जाते हैं। आगामी दो मार्च को इन्हीं सब मुद्दों को लेकर पीलीभीत में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
एसडीएम वंदना त्रिवेदी और मिल अधिकारियों को धरना स्थल पर बुलाया
वीएम सिंह ने एसडीएम को मिल अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर बुलाया। कहा, सीएम का आदेश था कि 31 दिसंबर तक बकाया भुगतान न होने पर चीनी मिल मालिक या अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाए, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मिल वाले अपनी मनमानी पर तुले हुए है। एसडीएम और चीनी मिल अधिकारियों ने बकाया गन्ना भुगतान 31 जनवरी तक करने की बात कही। इस पर वीएम सिंह ने कहा कि जब तक गन्ना किसानों का भुगतान न हो जाए तब तक बैंक वाले वसूली बंद रखें और खाते सीज न करें। इस बाबत एसडीएम ने जिला अधिकारी से संपर्क साधा, लेकिन वार्ता न होने पर वीएम सिंह ने 24 उन्हें घंटे का समय देते हुए सोमवार दोपहर को धरना स्थल पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। तब तक कार्यकर्ता किसानों के साथ धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बंद कराया लाउडस्पीकर
संगठन के जिला प्रभारी युसुफ मलिक ने बताया कि किसानों के मुखिया वीएम सिंह जाने के बाद एसडीएम ने लाउडस्पीकर बजाने की परमीशन मांगी। कार्यकर्ताओं ने परमीशन न होने की बात कही तो एसडीएम ने लाउडस्पीकर बंद करा दिया। उनका यह भी आरोप है कि धरने में शामिल लोगों को हड़काते हुए उनके खिलाफ एफआईआर कराने की भी एसडीएम ने धमकी दी। धरना में गुल्लू पहलवान, हरिओम आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें