फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन का ठेका दिलाने के नाम पर ठगे 80 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन का ठेका दिलाने के नाम पर ठगे 80 लाख
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी पांच लोगों पर नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। राजनेताओं से करीबी की बात कहते हुए हरिद्वार के कुछ लोगों ने खनन का ठेका दिलाने के नाम पर 80 लाख रुपये ठग लिए। बाद में एक फर्म बनाकर मार्च 2018 से काम शुरू होने का झांसा दे डाला। काफी समय बाद भी ठेका न मिलने पर जब दी गई रकम वापस मांगी गई तो आरोपियों ने धमकी देकर भगा दिया। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नौगवां पकड़िया निवासी चंद्रपाल गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथी राजीव अग्रवाल टीटी, लक्ष्मीनारायण, महेंद्र पांडे, किशन गुप्ता, पंकज अग्रवाल, सुखवीर सिंह भदौरिया, राजेश गंगवार के साथ साझे में खनन का काम करने वाले थे। इसके लिए उनकी मुलाकात उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी अशोक रुद्रा, सुरेश तंवर, सत्यभाव, बलवीर सिंह और सचिन चौधरी से हुई। इन लोगों ने उत्तराखंड में खनन का पट्टा कराने का आश्वासन दिया। 26 दिसंबर 2017 को इसको लेकर हरिद्वार में स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी की गई थी। इसके बाद 28 दिसंबर 2017 को आरोपी पीलीभीत आए। यहां गौहनिया गांव स्थित राजीव अग्रवाल के प्लॉट पर काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद 50 लाख रुपये आरोपियों को दिए गए। 14 जनवरी 2018 को 30 लाख रुपये और दिए गए। कार्ययोजना तैयार करते हुए एक फर्म तैयार की गई। इसमें आरोपियों ने मार्च 2018 से काम शुरू कराने की बात कही। काफी समय बीतने के बाद भी जब कोई काम नहीं हुआ तो उन लोगों को ठगी का अहसास हुआ। इस पर दिया गया रुपया वापस मांगा गया। पहले तो आरोपी टालमटोल करते रहे। 30 सितंबर 2018 रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकी दे डाली। मामले की एसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हरिद्वार उत्तराखंड निवासी अशोक रुद्रा, सुरेश तंवर, सत्यभान, बलवीर सिंह, सचिन चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें