पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में डीजल बचत और साझा सफारी व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अब 12 सीटर वाहनों को चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को नए वाहन का डेमो लेकर अंतिम निर्णय किया जाएगा।
अब तक पीटीआर में जिप्सी और सात सीटर जीनोन वाहनों से सफारी कराई जाती थी। प्रधानमंत्री के डीजल-पेट्रोल बचाने के आह्वान के बाद रिजर्व में पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शेयरिंग सफारी शुरू की गई थी। अब बड़े वाहनों को शामिल करने की योजना बनाई गई है। नई 12 सीटर गाड़ियों के संचालन पर जोर दिया जा रहा है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि साझा सफारी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए बड़े वाहनों को शामिल करने के लिए तैयारी की जा रही है। संवाद