पीलीभीत। सड़क हादसों में कमी और छुट्टा पशुओं को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी ने 12 छुट्टा पशुओं के सींगों में रिफ्लेक्टर लगाए।
नोडल अधिकारी इंतजार खान ने बताया कि रात के समय सड़कों पर छुट्टा जानवरों की वजह से दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं। रात में जानवर सड़कों पर जाकर बैठ जाते हैं। दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को सड़क पर बैठे जानवर नजर नहीं आते। अब इन जानवरों के सींगों में रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, जो रात के समय में वाहनों की लाइट पड़ने पर दूर से नजर आएंगे। संवाद