जहानाबाद क्षेत्र के गांव नूरपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण करते गो सेवा आयोग के अध्यक्ष रमाकांत
जहानाबाद। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय ने बुधवार को नूरपुर गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। भूसे समेत अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल की। गोवंश के खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल में 256 बैल और 86 गाय संरक्षित मिलीं। गोवंशों के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ठंड को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम करने पर भी जोर दिया। शासन की ओर से मिल रही धनराशि को गोवंश के भरण पोषण में पूर्ण रूप से उपयोग करने के लिए कहा।
भूसे और हरे चारा की स्थिति को परखा। पर्याप्त उपलब्धता को लेकर भी निर्देश दिए। गोवंशों की नियमित स्वास्थ्य जांच करने के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद गर्ग को निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ संजय सिंह, एडीओ पंचायत इज्जत अली, ग्राम प्रधान अमर सिंह यादव मौजूद रहे।