फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में दिखा 12 फुट लंबा अजगर

विज्ञापन
अमरिया इलाके के खेत में निकले अजगर को पकड़ते वनकर्मी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
अमरिया। गन्ना काटते समय खेत में अचानक अजगर दिख गया। अजगर को देख गन्ना काट रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। किसान ने सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को कब्जे में लेकर उसे भरापचपेड़ा के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। यह घटना तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर में की है।
विज्ञापन

गांव सूरजपुर निवासी कल्लू राम ने बताया कि वह अपने खेत में गन्ने की कटाई करवा रहे थे। तभी कुछ लोगों की निगाह सामने गई तो वहां 12 फुट लंबा अजगर दिखाई पड़ा। खेत में अजगर देखते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन दरोगा सोनी सिंह, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार, कैलाश कुमार, राजीव ढाली ने मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को कब्जे लेकर पिंजरे में बंद किया। वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि अजगर को भरापचपेड़ा के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें